फतेहपुर, जनवरी 6 -- फतेहपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के लखनऊ बाईपास में परिवहन विभाग द्वारा लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरुक किया। कार्यक्रम में आयोजित नुक्कड़ नाटक के जरिए बिना हेलमेट व सीटबेल्ट के वाहन चलाने के दौरान होने वाले नुकसान की भी जानकारी दी गई। बताया कि जीवन अनमोल है, सड़क पर सर्तक रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित चलें। नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने सड़क हादसे में किसी के पिता, भाई, बहन की जान जाती हैं, उस परिवार को कितनी क्षति होती है। पूरा परिवार बिखर जाता है, बच्चों की भविष्य की उम्मीदें टूट जाती है। एआरटीओ प्रतीक मिश्रा ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में जान गंवाने वाला एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक परिवार की मौत होती है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन कर सीट बेल्ट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.