शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। शासन के निर्देश पर एक से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। शुरुआत के मौके पर उप संभागीय परिवहन कार्यालय नियामतपुर से जागरुकता रैली निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने सड़क सुरक्षा के बैनर और लाउडस्पीकर लगे 11 ई-रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम में फूल सिंह शिक्षा निकेतन के एनसीसी कैडेट सहित करीब 90 बच्चों ने प्रतिभाग किया। एआरटीओ ने दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, कोहरे में फॉग लाइट का प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग न करने और वाहन चलात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.