अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़। नगर निगम की टीम सोमवार को जीवनगढ़ पानी की टंकी के पास जमीन पर कब्जा लेने पहुंची तो दुकानदारों ने विरोध कर दिया। दुकानदारों ने कहा का मामला न्यायालय में लंबित है। प्रकरण को लेकर दुकानदारों ने कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल को मौके पर बुलाया। विवेक बंसल ने नगर आयुक्त से मामले में वार्ता की। नगर आयुक्त ने कहा कि जबरन किसी जमीन पर कब्जा नहीं लिया जाएगा। पैमाइश व जांच पड़ताल के बाद ही नगर निगम जमीन पर कब्जा लेगा। इस मौके पर मो. लतीफ़, आमिल हुसैन, शाहरुख़ खान, सूहेल अख्तर, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, कल्लू मुल्लाजी, मुनीर, मो. शाहिद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...