मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जीवछ कॉलेज मोतीपुर के प्राचार्य के वित्तीय अधिकार पर विवि प्रशासन ने रोक लगा दी गई है। बिना विवि प्रशासन के अनुमति के कॉलेज में निर्माण कार्य कराने पर यह कार्रवाई की गई है। रजिस्ट्रार प्रो समीर कुमार शर्मा ने बुधवार को इस बारे में पत्र जारी किया है। प्राचार्य से विवि प्रशासन ने सात दिन में स्पष्टीकरण भी पूछा है। प्राचार्य को लिखे पत्र में रजिस्ट्रार ने कहा है कि विवि के साथ बैठक में निर्देश दिया गया था कि कॉलेज में बिना विवि अनुमति कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया जाए। इसके बाद भी कॉलेज में निर्माण कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...