रांची, मई 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राजभवन में हुए सिक्किम राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में यहां रह रहे सिक्किमवासियों को संबोधित किया। कहा कि हिमालय की गोद में बसे सिक्किम अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के लिए देश में प्रसिद्ध है। "खुशियों की धरती" के रूप में विख्यात यह राज्य केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि अपने नागरिकों के अदम्य साहस, जीवंत संस्कृति और अनुकरणीय विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सिक्किम जैविक कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर उभरा है। यह भारत का पहला ऐसा राज्य है, जिसने पूरी तरह से जैविक खेती को अपनाया। इको-टूरिज्म, स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास की अवधारणाओं को व्यवहार में लाकर सिक्किम ने यह सिद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.