रांची, अप्रैल 18 -- रांची। सामलौंग स्थित लूर्द की माता मरियम गिरजाघर में जीवंत झांकी के माध्यम से क्रूस रास्ता की विधि पूर्ण की गई। अगुवाई पल्ली पुरोहित फादर मैक्सिमियस टोप्पो ने की। युवा संघ ने यीशु के 14 स्थानों के दुखभोग को जीवंत रूप से मसीही विश्वासियों को अनुभव कराया। इसमें पीलातुस की भूमिका में एरोन भुटकुंवर, यीशु की भूमिका में निर्मल एक्का, माता मरिया की भूमिका में सिरनी सिमोन थीं। नितेश भेंगरा, वेरोनिका इलियाना इवाना एक्का, निकोदिम अश्विनी कुजूर, निखार खलखो ने भी अपना योगदान दिया। मौके पर कैथोलिक सभापति विंसेंट केरकेट्टा, महिला संघ की सभानेत्री के अलावा कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.