गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि रेलवे द्वारा जीरो लेवल क्रॉसिंग की मुहिम के तहत सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर स्थित क्रॉसिंग पर रेल ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाए जा रहे हैं। जीरो लेवल क्रॉसिंग मुहिम के तहत सारे सरफेस क्रॉसिंग समाप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे का पूरा रेललाइन नेटवर्क इलेक्ट्रिफाइड हो गया है। वह शनिवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की तरफ से आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में यह जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कोहरे में ट्रेनों की टाइमिंग सुधारने के लिए फॉग सेव डिवाइस का इस्तेमाल शुरू हुआ है। अब नए कवच सिस्टम से लोको पायलट को उसके कैब में ही सिग्नल दिख जाएगा और कोहरे में भी ट्रेनों की रफ्तार में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.