गोंडा, फरवरी 4 -- गोण्डा, संवाददाता। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस से खाता खोलने में नौ बैंक फिसड्डी साबित हुए हैं। इनमें पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट बैंक भी शामिल हैं। इनमें एक्सिस बैंक केवल 26 खाता ही खोल सका है। इसके बाद इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थिति भी काफी दयनीय नजर आ रही है। बैंकों को पहले ही सख्त निर्देश जारी किए गए थे कि सरकार की इस विशेष स्कीम के तहत छात्र और छात्राओं के अलावा किसानों का खाता खोलकर बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा जाए। इसके बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। जिले के आधा दर्जन से अधिक बैंक प्रबंधकों ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस से खाता खोलने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। जिसमें एक्सिस 26, इंडियन ओवरसीज बैंक 114 खाता ही खोल सका है। वहीं आफ महाराष्ट्रा ने 171, बंधन बैंक ने 174, पंजाब एंड सिंध बैंक ने...