बरेली, जनवरी 14 -- रामपुर रोड स्थित एनएच-24 पर जीरो प्वाइंट चौराहे पर लगा बरेली की पहचान बन चुका झुमका अब नए कलेवर में नजर आएगा। झुमके का डिजाइन बदला जा रहा है। इसके लिए पुराने झुमके को उतारकर पोलिश कराने के लिए भेज दिया गया है। साथ ही इसका फ्रेम भी नए डिजाइन में तैयार किया जा रहा है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने एक संस्था की मदद से जीरो प्वाइंट पर झुमका स्थापित कराया था। इसके बाद इस चौराहे को झुमका तिराहा नाम दिया गया। झुमका बरेली की पहचान से जुड़ा हुआ है। वर्ष 1966 में रिलीज हुई फिल्म मेरा साया का प्रसिद्ध गीत 'झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में.' देशभर में लोकप्रिय हुआ था। यह गीत दिवंगत अभिनेत्री साधना पर फिल्माया गया था, जिससे बरेली को अलग पहचान मिली। वर्तमान में झुमका करीब 15 फीट ऊंचे खंभे पर लगाया गया है। बीडीए के एक्सईएन एपीएन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.