लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- शासन के निर्देश पर जिले में जीरो पावर्टी परिवारों को चिन्हित किया गया। सर्वे के बाद सामने आया है कि इनमें से 22,573 परिवार ऐसे हैं जिनके पास पक्का आवास नहीं है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद अब इन परिवारों का सत्यापन किया जा रहा है कि यह वास्तव में पात्र हैं या नहीं, इससे पहले किसी को आवास मिला है या नहीं। 31 मार्च तक बीडीओ को सत्यापन कराकर डाटा तैयार करना है। इसके बाद चेकर अधिकारी 10 प्रतिशत व बीडीओ पांच व जिला स्तरीय अधिकारी भी दो प्रतिशत लाभार्थियों का सत्यापन करेंगे। परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया ने बताया कि जीरो पावर्टी परिवारों को सरकार की की योजनाओं से जोड़ा जाना है। इसमें सबसे ज्यादा परिवार ऐसे हैं जिनके पास आवास नहीं है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद अब इनको आवास की सूची में शामिल करने के लिए फिर से सत्यापन का निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.