लखनऊ, जनवरी 16 -- जीरो टॉलरेंस नीति के तहत योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। यूपी के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने नोएडा के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को सस्पेंड करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी किए हैं। यह कार्रवाई मदिरा दुकानों पर ओवररेटिंग के मामलों को गंभीरता से लेते हुए गई है। मंत्री की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है। आबकारी अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार में आमजन के हितों से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। मदिरा बिक्री में अनियमितता, ओवररेटिंग या भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि प्रदेश में पारदर्शी और अनुशासित व्यवस्था सु...