पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा मंगलवार को समाप्त हो गई। शहर के एमकेडीएवी केंद्र पर अंतिम दिन सूचना तकनीक (आईटी) विषय की परीक्षा हुई। इस केंद्र पर जवाहर नवोदय विद्यालय मेदिनीनगर, विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों सहित कुछ प्राइवेट परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए पंजीकृत 870 में 863 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सीबीएसई के पलामू एवं गढ़वा जिला के सिटी को-ऑडिनेटर सह एमकेडीएवी स्कूल के प्राचार्य डॉ. जीएन खान ने बताया कि सभी परीक्षाएं आईपी कैमरों की निगरानी में जीरो टॉलरेंस के साथ संपन्न हुई। परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर समुचित व्यवस्था की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.