सीतामढ़ी, फरवरी 8 -- शिवहर। भीबी जी रामजी के तहत भ्रम बनाम तथ्य तथा रोजगार से परिसंपत्ति तक विषय पर कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में शनिवार को संवाद का आयोजन किया गया। साथ ही मनरेगा के तहत बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानिक किया गया। संवाद में बताया गया कि संसद द्वारा हाल ही में पारित विकसित भारत रोज़गार और आजीविका मिशन की गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। यह अधिनियम विकसित भारत2047 के राष्ट्रीय विज़न के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, रोज़गार सुरक्षा प्रदान करने तथा आजीविका के स्थायी अवसर सृजित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है। नए अधिनियम के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार के उन वयस्क सदस्यों को, जो अ...