बोकारो, दिसम्बर 27 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। केंद्र सरकार की जीरामजी कानून के खिलाफ शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने जीरामजी कानून लाकर झारखंड प्रदेश की जनता की भावनाओं के साथ क्रूर मजाक किया है। झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के माध्यम से विकास कार्य किया जा रहा था। जिससे गरीबों को सीधे रोजगार से जोड़ा जा रहा था। लेकिन केंद्र सरकार मनमानी करते हुए जनविरोधी कानून थोप रही है। यदि इस कानून की समीक्षा कर इसे वापस नहीं लिया गया, तो झामुमो उग्र लोकतांत्रिक आंदोलन को विवश होगी। वहीं, बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि यह कानून पूरी तरह से देश की आत्मा को चोट पहुंचानेवाला है। जिस प्रकार केंद्र की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.