चतरा, फरवरी 1 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। श्रीमन्नारायण एचएच त्रिदंडी चिन्ना श्रीमन्नारायण स्वामी के शिष्य जीयर स्वामी जी महाराज रविवार को इटखोरी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना किया। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी, सत्यनारायण सिंह, टुन्नी सिंह समेत अन्य धर्मप्रेमी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मौके जीयर स्वामी जी महाराज ने सर्व प्रथम अपने शिष्यों के साथ माँ भद्रकाली मन्दिर में पूजा अर्चना किया । इसके पश्चात उन्होंने सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर कोटेश्वर नाथ मंदिर शनि देव मंदिर पंचमुखी जी हनुमान मंदिर राम जानकी मंदिर में भी पूजा अर्चना किया । इसके पश्चात उन्होंने कीर्तन मंडली पहुंचकर वहां भी मंदिर में भी पूजा अर्चना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भव्य व अलौकिक है माता भद्रकाली की मंदिर । इस मौके पर उन्होंने धर्म ...