नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। जीबी पंत अस्पताल की ऑडिट रिपोर्ट में सुरक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने मामले की जांच के लिए उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा है। कर्मचारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों की ओर से भेजी गई शिकायत में बताया गया है कि अस्पताल की ऑडिट रिपोर्ट में अस्पताल की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाने वाली निजी कंपनी को अवैध तरीके से ढ़ाई करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाने की बात सामने आई थी। सुरक्षा विभाग में तैनात कई कर्मचारियों पर इस मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.