नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। जीबी पंत अस्पताल कर्मचारी यूनियन और एससी / एसटी / ओबीसी एवं अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण संघ सेवास्तंभ के जरिए भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. मोहम्मद आबिद जिलानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता सहित डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों और मरीजों ने भगवान वाल्मीकि को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. पवन वर्मा ने मरीजों की सुविधा के लिए दो व्हीलचेयर अस्पताल को समर्पित कीं। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.