नोएडा, जुलाई 31 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) ने नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ का विशेष कोष स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। यह कोष विश्वविद्यालय में उच्च गुणवत्ता वाले शोध कार्यों, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशन तथा समय पर पेटेंट दायर करने में सहयोग करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने बताया कि एक करोड़ का कोष उच्च गुणवत्ता वाले शोध, अधिक प्रकाशनों और बौद्धिक संपदा संरक्षण में तेजी लाएगा। यह नवाचार आधारित विकास और वैश्विक शैक्षणिक पहचान की दिशा में ठोस कदम है। बताया कि हाल ही के वर्षों में विश्वविद्यालय ने शोध अवसंरचना को मजबूत करने और नए अकादमिक कार्यक्रम शुरू करने, उद्योगों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए है। इस प्रस्ताव को विश्वविद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.