पटना, मई 14 -- जीपीओ फ्लाईओवर पर मंगलवार की रात ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त युवक की मौत हो गई। उसका पीएमसीएच में इलाज चल रहा था। युवक की पहचान मूल रूप से खगड़िया जिला के अगवानी डुमरिया गांव निवासी श्रवण कुमार (30) के रूप में हुई है। वह पटना में रहकर इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। श्रवण कुमार मीठापुर इलाके में किराए के कमरे में रहता था। मंगलवार की रात वह जीपीओ प्लाईओवर पर पैदल जा रहा था। तभी लापरवाही से ट्रक चला रहे चालक ने पहले उसे धक्का मारा, फिर ट्रक का पिछला पहिया युवक के दोनों पैरों पर चढ़ा दिया था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार गया था। राहगीरों ने ट्रक के नीचे से युवक को निकाला। बाद में कोतवाली पुलिस ने उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया था। वहां बुधवार तड़के युवक ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.