गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई पोर्टल में चल रही समस्या को जल्द दूर करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि अगर समस्या बरकरार रही तो इससे बड़ी संख्या में गरीब बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित रहे जाएंगे। निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू तो हो गई, पहले ही दिन अभिभावकों को पोर्टल नहीं चलने की समस्या से जूझना पड़ा। इसके चलते आवेदन भी कम हुए। आरटीई दाखिला पोर्टल की जटिलता व सर्वर डाउन से अभिभावकों में गहरी चिंता पर जीपीए ने सवाल उठाए हैं। जीपीए सचिव अनिल सिंह का कहना है कि पहले दिन ही अभिभावक लगातार साइबर कैफे और जन सुविधा केंद्रों का चक्कर लगाते रहे। सर्वर डाउन होने की वजह से पूरे जिले में फॉर्म भरने का सिलसिला सैंकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.