बुलंदशहर, फरवरी 4 -- यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में अब समय कम बचा है। केंद्रों पर अब अंतिम चरण में परीक्षाओं की तैयारी चल रही हैं। परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए पहले से ही कडे़ इंतजाम हैं, मगर अब बोर्ड ने प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए कडे़ कदम उठाए हैं। जीपीएस लगी गाड़ियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्रों को केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं। जिन गाड़ियों को प्रश्न पत्रों के लिए लगाया जाएगा उनका पूरा ब्यौरा प्रयागराज में बोर्ड के कंट्रोल रूम में होगा और वहां से गाड़ियों के जीपीएस को ट्रेक किया जाता रहेगा। यदि गाड़ी कहीं रूकती भी है तो इसका मैसेज यूपी बोर्ड को मिल जाएगा, जिसे तत्काल संज्ञान लिया जाएगा। विगत वर्षों की परीक्षाओं में कुछ जिलों में पेपर लीक होने के मामले सामने आए तो बोर्...