मेरठ, दिसम्बर 7 -- अधिवक्ता परिषद ब्रज मेरठ इकाई मेरठ की ओर से शनिवार को कचहरी स्थित नानक चंद सभागार में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय रहीं। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में वर्णित अनुच्छेद 21 केवल जीवन जीने का अधिकार ही प्रदान नहीं करता है अपितु यह गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। हम सबके द्वारा किया गया हर छोटा प्रयास भी संविधान को सशक्त बनाने का कार्य करेगा। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार ने बताया कि संविधान निर्माता ने सभी देशों के संविधान से कुछ ना कुछ अच्छा लिया लेकिन जहां तक बात प्रजातंत्र की है तो भारत हमेशा से ही प्रजातांत्रिक देश रहा है। भारत प्रजातंत्र की जननी है। भारत में प्राचीनकाल से ही विधि का शासन रहा है जो मह...