महाराजगंज, जून 9 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। सपा फरेंदा विधानसभा की संगठनात्मक समीक्षा बैठक विधानसभा प्रभारी गेंदालाल यादव के नेतृत्व में हुई। विधानसभा प्रभारी गेंदालाल यादव ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने बूथ स्तर का संगठन बनाएं। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मजबूती से ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं स्थानीय चुनाव सहित विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन के लिए कार्यकर्ता जरूरी हैं। सभी ग्राम सभाओं के बूथ स्तर के संगठन को खड़ा कर लेना बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। कार्यकर्ता की बदौलत ही हम सभी अपना बूथ जीतेंगे तो विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे। यह बात सभी को ध्यान में रखकर पार्टी के संगठन हित में तत्परता से लग जाना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। बैठक को सपा के वरिष्ठ नेता ...