हल्द्वानी, अगस्त 1 -- हल्द्वानी। पंचायत चुनाव के नतीजों ने किसी को खूब खुशियां दीं तो किसी को हार का गम झेलना पड़ा। जीतने वालों ने खुशी में सड़कों पर जुलूस निकाल वाहनों की रफ्तार रोकी तो हारने वालों का दर्द सोशल मीडिया में छलका। लंबा-चौड़ा संदेश सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर अपना दुखड़ा रोया। गुरुवार को पंचायत चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से हुई। प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के कई प्रत्याशी हारे और कुछ को जीत का स्वाद मिला। जीतने के बाद जहां विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया और सड़कों पर गुलाल उड़ा जीत का जश्न मनाया वहीं हारे उम्मीदवारों के लिए सोशल मीडिया सहारा बना। चम्पावत निवासी एक हारी महिला प्रत्याशी ने पोस्ट करते लिखा कि जिसने साथ दिया उसका दिल से आभार, जिन्होंने ईमानदारी से गद्दारी की उनका भी धन्यवाद। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.