देवघर, नवम्बर 16 -- देवघर। बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शुक्रवार देर रात एनडीए कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे थे और डीजे पर पार्टी का गाना बजा रहे थे। उसी बीच महागठबंधन के कुछ कार्यकर्ताओं ने डीजे बंद करने कहा। जब बात नहीं मानी गई, तो कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया गया। हमले में सुनील कुमार दास और सुधीर कुमार दास गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, देवघर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती करा कर उनकी देखभाल कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि दोनों की हालत में सुधार हो रहा है और फिलहाल खतरा नहीं है। सुनील दास की पत्नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.