बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- जीतेन्द्र नाथ 17 को सैकड़ों समर्थकों के साथ थामेंगे कांग्रेस का हाथ प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, देश को बचाने के लिए कांग्रेस में जाना अनिवार्य फोटो 15 शेखपुरा 01 - शेखपुरा में समर्थकों के साथ प्रेस कांफ्रेंस करते जीतेंद्र नाथ। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। करीब पांच माह से राजनीतिक वनवास झेल रहे जीतेंद्र नाथ ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपना राजनीतिक वनवास समाप्त करने की घोषणा की है। जीतेंद्र नाथ ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को पटना के सदाकत आश्रम में वे सैकड़ों समर्थकों के साथ विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश का मध्यम वर्ग, किसान व मजदूर गर्त में जा रहे हैं। अमेरिका से किया गया ट्रेड डील देश के किसानों को कमजोर करन...