निज संवाददाता, मार्च 23 -- भले ही अभी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे की कोई चर्चा नहीं हुई, और न ही कोई बैठक। लेकिन इसके बावजूद एनडीए के सहयोगी दल हिन्दुस्तान आवामा मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के घटक के रूप में उनकी पार्टी को कम से कम 40 सीटें मिलनी चाहिए। उन्होंने गया जिले की शेरघाटी सीट पर भी अपना दावा ठोंका। मांझी रविवार को शेरघाटी के रंगलाल हाई स्कूल मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित गरीब चेतना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सभा के बाद जीतन राम मांझी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल के मामले पर उनकी पार्टी का स्टैंड साफ है। वह एनडीए के साथ खड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर उठाए जा रहे सवालों को भी बेतुका बताते हुए कहा कि ऐसी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.