पटना, मार्च 18 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चुनाव आयोग को लोकतंत्र के लिए कैंसर बताने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने हमला बोला है। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग की मतदान प्रक्रिया से ही तेजस्वी और उनके परिवार के लोग विधायक, सांसद बने हैं। लेकिन उस इलेक्शन कमीशन को कैंसर बताना शर्मनाक है। अगर चुनाव आयोग कैंसर है, तो फिर तेजस्वी और उनका परिवार कैंसर प्रोडक्ट माने जाएंगे। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जिस चुनाव आयोग के द्वारा आयोजित मतदान की प्रक्रिया से तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लोग विधायक,सांसद बनें हैं अब उसी चुनाव आयोग को तेजस्वी यादव के द्वारा कैंसर बताना शर्मनाक है। अगर तेजस्वी जी की नजर में चुनाव आयोग कैंसर है, तो तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लोगों को "कैंसर प्रोडक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.