बेगुसराय, मई 14 -- बेगूसराय। जीडी कॉलेज में मंगलवार को शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की इकाई का गठन किया गया। अशोक कुमार सिंह अध्यक्ष, सुधांशु शेखर उपाध्यक्ष, राहुल कुमार सचिव, संजय कुमार ठाकुर संयुक्त सचिव, भोला कुमार कोषाध्यक्ष, कामेश्वर सिंह संरक्षक व रुद्रकांत झा प्रतिनिधि बनाये गये। इसके अलावा कार्यकारिणी में श्रीराम कुमार, विमल भारत, पूनम व राजेंद्र महतो को शामिल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...