गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के किनारे 500-500 मीटर चौड़ी क्षेत्र के दायरे में आने वाले करीब 77 गांव में विकास कार्य तेज हो सकता है। इन गांव की सूची एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने तैयार की थी, जिन्हें जीडीए क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव था। अब प्राधिकरण इस प्रस्ताव को 18 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक में रखेगा। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि यह प्रस्ताव एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की तरफ से 2018 में तैयार किया गया था। इसमें कहा गया था कि एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ गांवों में विकास कार्य हो रहे हैं। लेकिन यह प्लानिंग से नहीं किया जा रहा। यह क्षेत्र जिला पंचायतों के दायरे में है। ऐसे में इसे प्राधिकरण के दायरे में लेकर विकसित किया जा सकता है। अब जीडीए इस प्रस्ताव को अपनी बोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.