एटा, जनवरी 11 -- एटा। एटा महोत्सव के आगाज में अब महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में नुमाईश मैदान के आसपास और मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। रविवार को नगर पालिका ने एडीएम वित्त एवं राजस्व के निर्देश पर जीटी रोड और शिकोहाबाद रोड पर व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। 15 जनवरी से प्रारंभ होने वाले एटा महोत्सव के दौरान नुमाईश मैदान के इर्द-गिर्द भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान सड़कों के किनारे रखे खोखे, अवैध और दुकानों के बाहर फैलाए गए सामान को हटवाया गया। नगर पालिका ईओ निहाल सिंह ने बताया कि महोत्सव के दौरान बाहरी जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं, ऐसे में बेहतर आवागमन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ...