अलीगढ़, अप्रैल 12 -- फोटो: - नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा पुल व अचलताल पर करीब दो घंटा लगा जाम - रामघाट रोड पर भी जाम के हालात बने, तेज धूप में लोग परेशान नजर आए अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रूट डायवर्जन के बावजूद शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जीटी रोड पर भीषण जाम लग गया। तेज धूप में जाम में फंसे लोग बिलबिला गए। करीब दो घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए। शुक्रवार को शहर में निकाली गई शोभायात्रा को लेकर पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन किया गया था। इसके बावजूद एटा चुंगी पर जाम के हालात बने रहे। दोपहर में नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा पुल, अचलताल, दुबे के पड़ाव चौराहे पर भीषण जाम लग गया। इसमें कई वाहन फंस गए। उधर, जेल पुल व रामघाट रोड पर भी जाम के हालात बने रहे। हालात ये थे कि गलियों में भी वाहनों की कतार लग गई। यातायात पुलिस ने थाना पुलिस के सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.