एटा, फरवरी 14 -- करीब तीन वर्ष से पूर्व स्वीकृत हुए जीटी रोड से निधौली कलां बाईपास का अब शुरू होगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां कर ली है। भाजपा कार्यालय स्थिति जीटी रोड के आसपास से शुरू होगा। यह सड़क निधौली रोड में आकर मिलेगी। निधौली कलां जलेसर होते हुए आगरा तक जाएगी। माना जा रहा है कि इस वर्ष में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तीन वर्ष पहले स्वीकृत हुए एटा निधौली कलां, जलेसर होते हुए आगरा तक जाने वाली सड़क का कार्य अब तेजी शुरू होगा, जो बाधाएं थी वह करीब-करीब पूरी कर ली गई है। यह कार्य दो पार्ट में किया जा रहा है। एक-एटा जलेसर और दूसरा जलेसर से आगरा। आगरा से जलेसर के बीच पेड काटने का जो मामला लंबित था वह जिला प्रशास ने पूरा कर दिया। टेंडर प्रक्रिया कर दी गई। टीटीजेड से एनओसी लेनी बाकी रह गई है। संभावना है कि एक दो दिन में यह कार्य पूरा लिय...