गया, जनवरी 9 -- शेरघाटी में अनुमंडल कार्यालय के निकट जीटी रोड के दो लेन के बीच के 8-10 फिट चौड़े डिवाइडर तोड़कर उस पर भी सड़क निर्माण किए जाने से दुर्घटना की आशंका जतायी जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि दो लेन के बीच किसी तरह का डिवाइडर नहीं होने से चौड़ी सड़क को एक बार में पैदल पार करना इंसानों और मवेशियों के लिए बहुत ही खतरनाक होगा। पास में घनी आबादी है और इससे बढ़कर यह कि इसी सड़क के किनारे डिग्री कॉलेज, सिविल कोर्ट, अनुमंडल कार्यालय, एसडीपीओ कार्यालय, एलएइओ कार्यालय और कृषि कार्यालय आदि हैं। सुबह से शाम तक जरूरतमंद लोग सड़क को पैदल पार करते रहते हैं। बताया जाता है कि जीटी रोड की सिक्स लेन परियोजना के तहत अनुमंडल कार्यालय के पास पहले से बनी सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण डिवाइडर को तोड़कर उसकी जगह सड़क निर्माण का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.