नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार के जीटीबी अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक का नवीनीकरण किया जाएगा। इस कारण अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में स्थानांतरित किए जाने की तैयारी है। ऐसा करने के बाद इमरजेंसी ब्लॉक को खाली कर नवीनीकरण के लिए उसे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपा जा सकेगा। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन ने एक आदेश भी जारी किया है। अस्पताल प्रशासन ने एक नौ सदस्यीय विशेषज्ञ तकनीकी कमेटी गठित की है। इस कमेटी की देखरेख में जीटीबी अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक का नवीनीकरण किया जाएगा। यह कमेटी पीडब्ल्यूडी की तकनीकी मदद करेगी। लोकनायक के बाद जीटीबी दिल्ली सरकार का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल है। इस अस्पताल में पूर्वी दिल्ली के मरीजों के अलावा गाजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.