पीलीभीत, फरवरी 6 -- पीलीभीत। जीटीआई में स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध अस्पताल के रक्त केंद्र की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर इसमें सात छात्रों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में कुल 9 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से सात लोगों ने जांच के बाद रक्तदान किया। शिविर का संचालन रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. परीक्षित सिंह के निर्देशन में किया गया। कैंप में पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विभूति गोयल ने उपस्थित लोगों को रक्तदान से जुड़े स्वास्थ्य लाभों एवं इससे संबंधित भ्रांतियों की जानकारी दी। इस दौरान काउंसलर अमरीन फातिमा और ज़ाकिर (वार्ड बॉय) मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...