बोकारो, जनवरी 28 -- जीजीपीएस बोकारो में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। यह महान पहल झारखंड सरकार, भारत सरकार व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। जो नीति, शिक्षाशास्त्र और जनभागीदारी के सुसंगत संगम को दर्शाती है। यह आयोजन राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार की रूपरेखा से भी जुड़ा रहा। जिसने अनुशासित यातायात एवं जीवन के प्रति सम्मान के भाव को सुदृढ़ किया। प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में विद्यालय ने सड़क सुरक्षा शपथ, चित्रकला प्रतियोगिता, कार्यशाला व सड़क जागरूकता अभियान जैसी सार्थक गतिविधियों का प्रभावशाली आयोजन किया। इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य युवा मनों में सड़क पर मानव जीवन की पवित्रता के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना था। इस आयोजन का कुशल समन्वय राजेश कुमार ...