धनबाद, जून 19 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्राचार्य सुदीप ठाकुर, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। हमारे वन संसाधनों को बचाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ व पौधे लगाने होंगे। पर्यावरण को प्लास्टिक से होने वाले खतरे पर भी विशेष ध्यान दिलाया। बच्चों ने पर्यावरण रक्षा की शपथ ली। मौके पर बच्चों के बीच सेव अर्थ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। नर्सरी व प्रेप के बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा पर सुंदर कविताएं सुनाईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.