बोकारो, नवम्बर 15 -- जीजीपीएस बोकारो में शुक्रवार को बाल दिवस व झारखंड स्थापना दिवस का संयुक्त आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में विशेष प्रार्थना सभा से हुआ। शिक्षकों में स्नेहद्घा सिन्हा, क्रांति, सुष्मा सिंह,चंद्रभान, संजीव मजूमदार, शशि भूषण व आनंद प्रकाश ने प्रेरक विचार, समाचार वाचन, कविता, नृत्य, नाटिका और संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से सभागार का वातावरण जीवंत बना दिया। बच्चों ने बाल दिवस पर आधारित भाषण, कविता, गीत और नृत्यों के माध्यम से बचपन की पवित्रता और उल्लास को श्रोताओं तक पहुंचाया। झारखंड की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए छात्रों ने झूमर, छऊ, पाइका जैसे लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने झारखंड की जनजातीय विरासत, पारंपरिक परिधान, वाद्ययंत्रों और ऐतिहा...