बोकारो, फरवरी 2 -- जीजीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने रांची में आयोजित क्षेत्रीय एसआईपी अबेकस ब्रेन जिम व मेंटल अरिथमैटिक प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। इस क्षेत्रीय प्रतियोगिता में आयुष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रचना रोशन ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। जबकि अन्निका अन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी की उपलब्धियां कठोर प्रशिक्षण, अनुशासित अभ्यास और विद्यालय की समग्र बौद्धिक विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सशक्त साक्षी हैं। इन विजयी विद्यार्थियों को जीजीपीएस बोकारो के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने स्नेहपूर्वक सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव एस पी सिंह भी सम्मिलित हुए।

हिंदी हि...