बोकारो, नवम्बर 12 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। जीजीपीएस चास में बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस व झारखंड स्थापना दिवस पर आधारित विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र -छात्रात्रों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भगवान बिरसा मुंडा भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए उलगुलान नामक बड़ा आंदोलन किया था। छठी कक्षा से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की ओर से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर मनमोहक भाव-भंगिमा के साथ गीत व लोक नृत्य के माध्यम से जनजातीय परंपराओं और संस्कृति को दर्शाते हुए विविधता में एकता को भी उजागर किया।जो हमारी भारतीय विरासत का एक अभिन्न अंग है। विद्यालय की प्राचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.