लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरोसा-भरोसा में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरा छात्र सम्मेलन आयोजित हुआ। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार और जिला समन्वयक संतोष मिश्रा ने समारोह का उद्घाटन किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत, वसंत उत्सव समेत देश भक्ति के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभासद आशा रावत और स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू सिंह ने छात्राओं की प्रस्तुति को सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...