रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- किच्छा, संवाददाता। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 1165 बालिकाओं ने हिमालय प्रतिज्ञा कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। शुक्रवार को प्रतिज्ञा दिलाते हुए कॉलेज की प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना ने कहा कि हिमालय हमारी प्रकृति की रक्षा करता है। हिमालय की सुरक्षा के लिए पर्यावरण की स्वच्छता आवश्यक है। प्रतिज्ञा लेने वालों में शिक्षिका श्रुति वर्मा, रीता पनेरू, नीलिमा शर्मा, नविता कन्याल, पूजा रौतेला, बीना पाठक, विद्या भाकुनी, सुनीता कैड़ा समेत छात्राएं शामिल रहीं। वहीं नालंदा स्कूल रेजिडेंशियल स्कूल में 42 शिक्षकगणों व 720 विद्यार्थियों ने शपथ लेते हुए हिमालय की सुरक्षा का संकल्प लिया। गुरुवार को प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार दुबे ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हिमालय पर्वत भारत का मस्तक है। पर्यावरण दूषित होने ...