फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 18 -- फर्रुखाबाद। राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर के प्रथम वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने नृत्य, न ाटक आदि का गजब का प्रस्तुतीकरण दिया। निहारिका, वैष्णवी, नव्या, अनामिका, कोमल, अंजू, साक्षी, सलोनी, प्रिया, हनी के कार्यक्रम सराहे गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को मैडल प्रदान किए गए। विजेता छात्राओं ने प्रतिम, इलमा, शीतल, आस्था, साक्षी आदि छात्रायें शामिल हैं। प्रधानाचार्य रिया यादव ने बताया कि विद्यालय में सहयोग प्रदान करने को अध्यापिका हिमांशी, श्वेता, शिवम दीक्षित, चांदनी, लिपिक दिनेश को प्रशस्ति पत्रप्रदान किए गए । बच्चों ने प्रदर्शनी लगायी। इस दौरान जिला समन्वयक मनेंद्र मिश्रा, ...