नैनीताल, दिसम्बर 11 -- नैनीताल। जीजीआईसी नैनीताल की आईटी विषय की छात्राओं ने गुरुवार को माइंड पावर यूनिवर्सिटी, भीमताल में शैक्षिक भ्रमण किया। यह भ्रमण विजन इंडिया सर्विसेज प्रालि के तहत व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। काउंसलर नव्या गिरी और सीमा बोरा ने इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी, स्किल डेवलपमेंट, फार्मेसी और एप्लाइड साइंस सहित विभिन्न ट्रेडों एवं प्रयोगशालाओं की जानकारी दी। यहां विवि के संचार निदेशक केडी सिंह, डीन डॉ. सुरेश कुमार यादव, वाइस चांसलर डॉ. स्वेता भोसले, जिला समन्वयक देवाशीष खंकरियाल, गीतांजलि जोशी पंत, प्रधानाचार्य जयश्री रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.