एटा, मार्च 13 -- जीजा के घर आए साले को बाइक सवार ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। दूसरी तरफ ट्रैक्टर ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर को रेफर कर दिया गया है। जिला फर्रुखाबाद थाना शमशाबाद के गांव रोशनाबाद निवासी नन्द किशोर (42) पुत्र हिमांचल सिंह कुछ दिन पहले जीजा रामसेवक निवासी नगला शरद अलीगंज के घर घूमन आए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को खेत पर जाते समय सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने रौंद दिया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें चिकित्सकों ने नंदकिशोर को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। ट्रैक्टर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.