बागपत, फरवरी 4 -- जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने प्रॉपर्टी डीलर की नंगलाबड़ी में हत्या करने के आरोपी साले की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। इसमें चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। नंगलाबड़ी गांव निवासी आरती ने आठ जुलाई 2025 को खेकड़ा कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसने बागपत की भजन विहार कॉलोनी निवासी विकास गुर्जर (28) के साथ मंदिर में शादी कर ली थी। सात जुलाई की रात में विकास उसके मायके आया हुआ था। रात में हुए विवाद के बाद भाई आकाश ने अपनी पत्नी निधि, साली अंकिता और पड़ोसी विजय के साथ मिलकर उसके पति विकास गुर्जर पर हमला कर दिया थी। इसके बाद ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आकाश, निधि, अंकिता और पड़ोसी विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डीजीसी राहुल सिंह नेहरा ने बताया कि जेल में बंद आकाश निवासी नंगल...