संवाददाता, दिसम्बर 6 -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में एक लड़की की अपनी बड़ी बहन के घर मेहमानदारी में रहते रहते जीजा से आंखें चार हो गईं। वह जीजा के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। मामला इतना बढ़ा कि बड़ी बहन सकते में आ गई। जीजा संग रहने की जिद पर अड़ी साली को उसके माता-पिता भी समझा नहीं पाए़ा। हद तो तब हो गई जब लड़की ने माता-पिता के सामने भी घर से जाने से इनकार कर दिया और साफ-साफ कर दिया कि वह हर कीमत पर जीजा के साथ ही रहेगी। फिर मामला थाने पहुंचा और काफी समझाने के बाद पुलिस ने उसे माता-पिता के सुपुर्द किया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने करीब चार वर्ष पूर्व अपनी बड़ी बेटी की शादी कोतवाली क्षेत्र के ही गांव निवासी युवक संग की थी। दंपति के अब दो बच्चे है...