हापुड़, जनवरी 23 -- नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से जीएस मेडिकल कॉलेज में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य युद्धकालीन अथवा प्राकृतिक आपदा की स्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर अस्पताल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था तथा चिकित्सा सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करना रहा। निर्धारित समय पर कॉलेज परिसर की बिजली आपूर्ति नियंत्रित रूप से बंद की गई। इसके बाद जनरेटर, निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रणाली तथा आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था को सक्रिय कर उनकी कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। गहन चिकित्सा इकाई, ऑपरेशन कक्ष, आपातकालीन वार्ड एवं रक्त बैंक जैसे संवेदनशील विभागों में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था की विशेष रूप से जांच की गई। मॉक ड्रिल के दौरान चिकित्सकीय स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, सहायक...