कोडरमा, नवम्बर 15 -- डोमचांच,निज प्रतिनिधि। जीएस पब्लिक स्कूल में झारखंड स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, निदेशक नितेश कुमार, उपनिदेशक नीरज सिंह, प्राचार्य प्रतिमा कुमारी एवं सोनी चंदन द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। निदेशक नितेश कुमार ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि झारखंड अपनी प्राकृतिक संपदा, समृद्ध संस्कृति और आदिवासी समाज की वीरता के लिए जाना जाता है। बिरसा मुंडा, जिनका जन्म 15 नवंबर 1875 में एक किसान परिवार में हुआ था, मुण्डा जनजाति के महान जननायक और स्वतंत्रता सेनानी थे। आज भी उन्हें भगवान की उपाधि से सम्मानित किया जाता है और उनकी जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पूरे देश में मनाई जाती है। विद्यालय की प्राचार्या प्रतिमा कुमारी ने अपने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.